Breaking


रविवार, 17 मई 2020

एक लड़का और भिखारी की कहानी (Story of a boy and a beggar)

एक लड़का और भिखारी की कहानी(Story of a boy and a beggar)


दोस्तों आज मै आपको एक ऐसी story बताने जा रहा हु जो आपको काफी ज्यादा प्रेरित करेगी।इस कहानी का सीख आपको इस कहानी की अंत में मिलेगी तो इस कहानी को आप पूरा पढ़िए तो चलिए,आपका ज्यादा समय न लेते हुए इस Story को शुरू करते है।
Image

Motivational story in Hindi:- एक गांव में एक लड़का अपनी माँ के साथ रहता था,लड़का बेरोजगार था उसके पास कुछ काम नहीं था,लड़का पढ़ा लिखा था लेकिन उसके पास कोई नौकरी नहीं थी,नौकरी के लिए बहुत कोशिश करता था,सभी बड़ी बड़ी कंपनी मे अपना details छोड़ कर आ चूका था।

की कही तो नौकरी लग जाये ये सोच कर कुछ दिनों बाद एक कंपनी से call आता है,की कल आपका interview है और आपको आना है, जब कंपनी से call आया तो लड़का बहुत खुश हो गया लेकिन थोड़ी ढेर बाद वो लड़का परेशान हो गया,

क्युकी जिस शहर में उसको interview के लिए जाना था वह उसके गांव से तक़रीबन 70 से 80 km था और वह लड़का इतना गरीब परिवार से था,इसलिए उसके पास उस interview वाले शहर में जाने के लिए भी पैसे नहीं था इसलिए परेशान हो गया।

 ये सोच कर की मुश्किल से एक नौकरी मिल रही है वो भी चली न जाये करके लेकिन उसको जाना तो था ही कैसे भी करके क्युकी नौकरी तो उसके लिए बहुत जरुरी थी जिससे वह अपनी गरीबी को दूर कर सकें।फिर वह कुछ पैसे अपने दोस्तों से इंतजाम किया फिर भी 40 रूपये ही हो पाया।

 फिर भी निराश होकर अपने घर से बाहर निकल गया,वह बहुत दुखी था क्युकी टिकट के पैसे उसके पास  नहीं थे,जितने उसके पास होने चाहिए थे। फिर वह परेशान होकर कुछ कुछ सोचते सोचते पैदल चल रहा था,कुछ दूर आगे एक पेड़ के निचे एक भिखारी बैठे रहता है।

लड़का उसको नजरअंदाज करके वह पेड़ की दूसरी तरफ बैठ गया बहुत देर से लड़का वैसी बैठे रहता है,उसको ऐसे परेशान देखकर भिखारी उससे पूछ ही लेता है,बेटा तुम ऐसे परेशान से क्यों बैठे हो लगता है तुम कुछ परेशानी में हो मुझे बताओ क्या मै तुम्हारी मदद कर सकता हूँ।

लेकिन लड़का उसको कुछ नहीं बताता ये सोच कर कि ये भिखारी खुद मांग कर खा रहा है ये मेरी क्या मदद कर पायेगा लेकिन भिखारी ने फिर से पूछा कि बेटा क्या परेशानी है बताओ मै कुछ मदद कर सकूँ तो बुजुर्ग भिखारी के बार बार पूछने पर लड़का मजबूर हो गया ये बताने के लिए कि उसको समस्या क्या है ?

 लड़के का परेशानी सुनते ही उस बुजुर्ग भिखारी ने बोला तुम ये 300 रूपये लो और जाओ अपना interview दो,लड़का आश्चर्य हो गया,लड़का ने मना कर दिया मै आपके पैसे नहीं ले सकता आप क्या खाओगे करके फिर बुजुर्ग भिखारी ने कहा मै सिर्फ अपने दवाई के लिए पैसे इकट्ठे करता हूँ।

और जो बचता है उनको मै दान पेटी में दाल देता हूँ। इसलिए मेरे ये पैसे ज्यादा काम के नहीं हैं,शायद इन पैसे से तुम्हारी कोई मदद कर सकूँ तो मुझे भी ख़ुशी मिलेगी भिखारी के इतना बोलने पर वह लड़का वो पैसे लेकर निकल गया और interview में select हो गया।

 लड़का बहुत खुश हो गया ये सोच कर की उस बुजुर्ग भिखारी की मदद से मेरी नौकरी लग गयी,जब वह लड़का अपनी नौकरी की बात बताने उस भिखारी से मिलने उसी रास्ते से आया तो देखा उस पेड़ के पास बहुत भीड़ लगी हुई थी,

उसने पास  जाकर देखा तो वह भिखारी मर चूका था लोगो ने कहा इसके पास दवाई के पैसे नहीं थे इसलिए आज की दवा ना लेने की वजह से इसकी मृत्यु हो गयी।ये सुन कर वह लड़का बहुत ज्यादा दुःखी हो गया भिखारी ने अपने बारे में ना सोच कर मेरी मदद कि करके।


दोस्तों इस कहानी से सीख मिलती है कि किसी भी काम को करने या किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए मार्ग में अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा अगर ये सोच कर हम आगे ही ना बढे तो ?
लेकिन हो सकता है रास्ते में कोई हो,जो हमारी मदद के लिए बैठा हो भगवान तो किसी भी रूप में आ सकता है। 

Motivational story in Hindi :- दोस्तों आगे बढ़ते रहो लेकिन रुको मत अगर आप रुक गए तो फिर सम्भावनाओ का अंत हो जायेगा जब सम्भावना नहीं होती तो आप ही बताइये कि क्या होगा ?

आपको ये कहानी कैसी लगी ?Comment में बताये और share जरूर करें,Motivational story in Hindi को पढ़ने के लिए और अपना कीमती समय देने के लिए शुक्रिया।  
                         

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें